Breaking News

बिलासपुर के तोखन साहू NDA कैबिनेट में मंत्री बने:

post

बिलासपुर। बिलासपुर से सांसद तोखन साहू ने रविवार देर शाम केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें NDA मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर रायपुर और बिलासपुर में भी जश्न मनाया जा रहा है। तोखन साहू ने पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

तोखन साहू ने पंच से सांसद तक का तय किया सफर…

बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित

तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

1994 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत। लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने।

2005 में जनपद सदस्य बने। ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से

2010 को महिला आरक्षण के चलते पत्नी लीलावती साहू जनपद सदस्य बनीं

2010 को उनकी पत्नी लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी बनीं

2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक, भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने।

2013 में वे भाजपा के टिकट पर लोरमी विधानसभा से विधायक बने।

2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने।

2015 में कृषि,मछली पालन, पशुपालन, जल संसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।

2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।

2018 में भाजपा ने दोबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन धर्मजीत से हार गए।

2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner