टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोवमन पावेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम का ग्रुप सी में लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विंडीज टीम ने 13 रनों से जीत हासिल करने के साथ सुपर 8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं इस हार के बाद कीवी टीम के लिए अगले दौर में जगह बना पाना अब लगभग नामुमकिन हो गया है।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसमें एक समय उन्होंने वेस्टइंडीज की आधी टीम को सिर्फ 30 रनों के स्कोर के अंदर ही पवेलियन भेज दिया था, लेकिन इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड की 68 रनों की पारी के दम पर विंडीज टीम ने 20 ओवर्स में 149 रनों का स्कोर बना दिया।
वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 136 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ ने कुल 4 विकेट हासिल किए।

Journalist खबरीलाल