Breaking News

GPM :: पिकअप वैन से 10 लाख रुपये का शराब जब्त, चालक हुआ फरार:

post

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । GPM जिले में पुलिस को अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मरवाही पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 181 पेटी अलग अलग ब्रांड की बीयर और शराब जब्त की है. जब्त की गई शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच मरवाही पुलिस गश्त पर निकली थी. इस दौरान चलचली रोड पर संदिग्ध सफेद पिकअप चालक पुलिस को देखकर अचानक गाड़ी कोटमी रोड पर मोड़ने लगा जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. इस दौरान पिकअप वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी खड़ीकर मौके से फरार हो गया. 

पिकअप वाहन को चेक करने पर पुलिस को मध्यप्रदेश की 181 पेटी शराब मिली, जिसमे लगभग 1400 लीटर की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बॉटल जप्त की गई है. इसमें बोल्ट ब्रांड की बीयर, ब्लेंडर प्राइड , मैकडोनाल्ड, रॉयल स्टैग बैगपाइपर और भारी मात्रा में गोवा ब्रांड की शराब शामिल है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner