Breaking News

चुनाव आयोग ने कांकेर लोकसभा सीट पर गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए शिकायत पर :

post

रायपुर:- चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर ईवीएम को लेकर गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। आयोग छह राज्यों की आठ लोकसभा क्षेत्र की 92 पोलिंग बूथों की जांच कराने के लिए निर्देश दिया है। इनमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के चार बूथ शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने कांकेर की तीन विधानसभा क्षेत्रों संजारी-बालोद, गुंडरदेही और सिहावा के चार बूथों पर जांच के आदेश दिए हैं। इनमें संजारी- बालोद के दो और बाकी के एक-एक बूथ शामिल हैं। इन बूथों में इस्तेमाल की गई ईवीएम की मीमोरी व माइक्रो कंट्रोलर की जांच होगी।

भोजराज नाग ने कांग्रेस प्रत्याशी को 1,884 मतों से हराया :- बतादें कि कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भोजराज नाग ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 1,884 मतों से हराया है। भोजराज को 5,97,624 और बीरेश को 5,95,740 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर रिकाउंटिंग हुई थी, जिससे इस सीट का परिणाम सबसे विलंब से आया था। इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी परिणाम से संतुष्ट नहीं थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner