Breaking News

कोई भी जीते फाइनल, इतिहास रचा जाना तय:

post

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रण अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है। अब फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हराया है और तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है। अफ्रीकी ने पहली बार फाइनल में जगह पक्की की है। दोनों टीमों में से कोई भी फाइनल मैच में कोई भी जीते, लेकिन इतिहास रचा जाना बिल्कुल तय है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने अपने सभी 7 मुकाबले जीते हैं और टीम को एक में भी हार नहीं मिली है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम भी अजेय है और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 8 मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है जब किसी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा हो और खिताब जीत लिया हो। लेकिन इस बार दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय हैं। ऐसे में फाइनल मैच जो भी टीम जीतेगी। वह टूर्नामेंट में कोई भी मैच हारे बिना खिताब जीतेगी और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner