बीजापुर । सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। सांसद ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में बड़े.बड़े संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड़ ब्रेकर, रेडियम, सीट बेल्ट, हेलमेट, आवारा पशुओ को सड़क से हटाने, यातायात नियमों का पालन के लिए जनजागरूकता सहित सभी आवश्यक उपाए करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।
कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने लोक निर्माण, राजस्व, नगर पंचायत, शिक्षा एवं यातायात पुलिस के समन्वय से सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी किशन मोहर ने प्रस्तुतीकरण के जरिए जिले के दुर्घटना संभावित चौराहों-तिराहों, मोड़, संकीर्ण पुल-पुलिया आदि की जानकारी दी तथा दुर्घटना रोकने के उपायों की जानकारी दी। गति अवरोधक, रम्बल स्ट्रीप लगाने एवं रोड मार्किंग, संकीर्ण पुल का चौड़ीकरण सहित सड़कों से अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्यवाही करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया सहित जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण एवं जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Journalist खबरीलाल