Breaking News

Bengaluru :: 11 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार की कोशिश में शिक्षक गिरफ्तार:

post

बेंगलुरु: कर्नाटक से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां राज्‍य के कलबुर्गी जिले में 11 वर्षीय एक स्कूली छात्रा से कक्षा में बलात्कार करने के प्रयास में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना जिले के आलंद तालुक के निम्बरगा पुलिस थाने की सीमा में स्थित एक सरकारी स्कूल की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता कक्षा 5 में पढ़ती है। मंगलवार को जब लड़की दोपहर का खाना खाने के बाद कक्षा में गई, तभी आरोपी ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया।

अधिकारियों ने बताया, ''आरोपी ने छात्रा को शोर न मचाने की धमकी दी और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। हालांकि जब लड़की ने इसका विरोध करते हुए मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी शिक्षक स्कूल परिसर से भाग गया। वहीं पीड़िता ने अपने घर जाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।'' 

अभिभावकों ने पहले प्रधानाध्यापक से घटना के बारे में पूछताछ की और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर निम्बरगा पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाल यौन अपराध निवारण अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner