Breaking News

Kolkata :: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर आधी रात को महिलाएं-लड़कियां सड़कों पर उतरीं :

post

कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या की घटना के खिलाफ कोलकाता व राज्य के जिलों में बुधवार आधी रात को महिलाएं-लड़कियां सड़कों पर उतरीं और उन्होंने न्याय की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में पुरुष भी शामिल थे। जिस अकेली युवती के आह्वान पर आधी रात को सड़कों पर महिलाएं उतरीं उनका नाम रिमझिम सिन्हा है। प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा व वर्तमान शोधार्थी महिला चिकित्सक से साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना का इंसाफ चाहती हैं।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पीड़िता को श्रद्धांजलि भी दी। दरअसल 10 अगस्त की रात को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके लड़कियों से आधी रात को सड़क पर उतरने का आह्वान किया था। इसका उन्हें लड़कियों की ओर से जबरदस्त समर्थन मिला। इस कार्यक्रम का नाम लड़कियां रात पर कब्जा करें दिया गया था। कार्यक्रम का नारा था स्वंतत्रता दिवस की आधी रात महिलाओं की आजादी के लिए।लड़कियों ने इस कार्यक्रम के लिए अनेक वाट्सएप ग्रुप बनाया था। रिमझिम के आह्वान पर रात 11.55 बजे कोलकाता के जादवपुर 8 बी बस स्टैंड, एकैडमी आफ फाइन आर्ट्स, कालेज स्ट्रीट समेत अनेक जगहों पर लड़कियां व महिलाएं इकट्ठा हुईं। सभी न्याय की मांग की तख्तियां लिए हुई थीं। रिमझिम के आह्वान पर सिर्फ बंगाल ही नहीं दिल्ली के बंगालीटोला चित्तरंजन पार्क में भी लड़कियां सडक़ पर उतरीं। बेंगलुरु के टाउन हाल के सामने भी लड़कियां इकठ्ठा हुईं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner