Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Thursday ,August 29,2024

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ आतिशी पारी खेलने के बाद मयंक गुसाईं ने कहा- अभ्यास से किया मुमकिन:

post

नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली पुरानी दिल्ली 6 के बल्लेबाज मयंक गुसाईं के अनुसार डेथ ओवरों में छक्के लगाना काफी आसान था। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 40 रन बनाए। पुरानी दिल्ली 6 ने मंगलवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 20 रन से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की थी। पुरानी दिल्ली 6 को 190 रन के आंकड़े तक पहुंचाने में मयंक की पारी ने अहम भूमिका निभाई। डेथ ओवरों में अपनी बल्लेबाजी को लेकर मयंक ने एक बयान में कहा, “छक्के जड़ना मुश्किल नहीं था, मैंने इसके लिए बहुत अभ्यास किया है और मुझे खुशी है कि कल का दिन अच्छा रहा। मैं खुद को एक अच्छा फिनिशर मानता हूं और टीम में भी मुझे यही भूमिका दी गई है। मैं चीजों को सरल रखता हूं और बस गेंद को अच्छे से देखकर उसे मारता हूं।”  उन्होंने आगे कहा, ” हां टीम को वह गति मिल गई है जिसकी हमें सबसे ज्यादा जरूरत थी। सभी लड़के अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। देखा जाए तो सब कुछ वास्तव में अच्छा चल रहा है, अब हमें बस अगले गेम का इंतजार है।” मैच की बात करें तो अर्पित राणा, 42 (26 गेंद) और सनथ सांगवान ने 47 (28 गेंद) रनों की धुएंधार पारी खेली तो मयंक गुसाईं ने 5 छक्के लगाकर पुरानी दिल्ली 6 को 20 ओवरों में 192 तक पहुंचने में मदद की। वहीं आयुष सिंह ने टीम के लिए पांच विकेट झटके। पुरानी दिल्ली 6 के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी। फिलहाल टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला आज शाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner