Breaking News

लकड़ी ले कर जा रहे थे तस्कर, पलट गया ट्रैक्टर...:

post

पेंड्रा । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खम्हार की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। यह हादसा बुधवार की देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि टायर फटने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि, लकड़ी का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर-जरौंधा गांव की ओर से लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर पेंड्रा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मगुरदा गांव में कबाड़ गोदाम के पास ट्राली पलट गई। ट्राली में 8 नग कच्ची और मोटी लकड़ियों समेत पेड़ के अन्य हिस्से भरे थे।

हादसे के बाद लकड़ियों से भरी ट्रॉली को छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। जानकारों के मुताबिक यही रास्ता क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी मिलने के बाद डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner