Breaking News

अरविंद केजरीवाल की ज़मानत मिलना ईमानदारी की जीत है - गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष आप छत्तीसगढ़:

post

अरविंद केजरीवाल की ज़मानत से कार्यकर्ताओं में जोश, छत्तीसगढ़ में पार्टी होगी मजबूत - गोपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष आप छत्तीसगढ़

रायपुर। दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज  जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की ज़मानत इस बात को दर्शाती है कि उनको झूठे आरोप में गिरफ्तार कर इतने दिनों तक जेल में रखा गया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से बाहर आएं हैं ।

पिछले दो सालों में तमाम कोशिशों के बावजूद ED और CBI इस कथित घोटाले में एक पैसा भी बरामद नहीं कर सकी। कोई सबूत नहीं थे फिर भी AAP के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कल तक जो बात केवल AAP कह रही थी, वही बात अब सुप्रीम कोर्ट ने कही की CBI को निष्पक्ष और तटस्थ रहना चाहिए ।

आज एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल  जैसा कट्टर ईमानदार और देशभक्त नेता इस देश में नहीं है। 

भाजपा ने केजरीवाल को गिरफ़्तार करने और जनता के काम रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र रचे लेकिन देश के संविधान और सुप्रीम कोर्ट की ताक़त से आज सच्चाई की जीत हुई है और भाजपा का एक बहुत बड़ा झूठ देश की जनता के सामने आया है। 

अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से हरियाणा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी और एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जिस प्रकार आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरे 90 सीट पर अकेली चुनावी मैदान में है ऐसे समय केजरीवाल का बाहर होना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगा अबतक सुनीता केजरीवाल हरियाणा की चुनावी बागडोर सम्हाले हुए थे अब उन्हें भी केजरीवाल जी के बाहर आने से एक नई ऊर्जा मिलेगी ।

गोपाल साहू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कि  रिहाई से AAP मजबूत होगी और देश तथा छत्तीसगढ़ में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ  बड़ा अभियान आंदोलन चलाया जायेगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner