Breaking News

Raipur : मरीज के साथ डीकेएस में दुर्व्यवहार, मरीज ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत:

post

रायपुर। राजधानी के सरकारी अस्पताल डीकेएस में एक गरीब और बेसहारा महिला मरीज़ के साथ सुरक्षा गार्डों और डॉक्टरों द्वारा दुर्व्यहार और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिस पर पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई है। पीड़ित का कहना है कि उसके बच्चे ने मारपीट का वीडियो भी बनाया जिसे सुरक्षा गार्ड द्वारा उसका मोबाइल छीनकर वीडियो भी डीलिट कर दिया गया। पीड़िता ने इस मामलें की लिखित शिकायत अस्पताल प्रबंधन के अधीक्षक और रायपुर कलेक्टर से की है।   जिसके बाद पीड़िता बबिता अंजली कौर अपने बच्चे के साथ डीकेएस अस्पताल के बाहर अपना गुजर बसर करने लगी, वहां के सुरक्षा गार्डों द्वारा 5000 रुपए की मांग की गई और पैसे देने से इंकार करने पर पीड़िता मरीज़ बबिता के साथ जमकर मारपीट भी की गई। पीड़िता बबिता अंजलि कौर जो कि उड़ीसा बालासोर की रहने वाली है और सर्कस में मौत के कुएं में खतरनाक बाइक पर स्टंट करके अपने बच्चे का पेट पाल रही है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पीड़ित महिला ने डीकेएस में अपना इलाज कराने का फैसला किया। महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner