Breaking News

राज्योत्सव का आयोजन 5 नवम्बर को गुरूकुल स्कूल स्टेडियम पेण्ड्रारोड में:

post

गौरेला पेंड्रा मरवाही,   छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन आगामी 5 नवंबर को गुरूकुल स्कूल स्टेडियम पेण्ड्रारोड में होगा। राज्योत्सव स्थल के संबंध में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने संशोधित आदेश गुरूवार को जारी कर दिया है। पहले राज्योत्सव का आयोजन मल्टीपरपरस स्कूल ग्राउंड पेण्ड्रा में किया जाना प्रस्तावित था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को राज्योत्सव मनाया जाता है, किन्तु दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 5 नवंबर मंगलवार को राज्योत्सव मनाया जाएगा। राज्योत्सव की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को नोडल अधिकारी और एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपें हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner