रायपुर। रायपुर दक्षिण के नव निर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी 28 नवंबर को 11 बजे अध्यक्षीय कक्ष में सदस्यता की शपथ लेंगे । स्पीकर डॉ रमन सिंह 27 नवंबर तक बाहर हैं। इससे पहले सुनील सोनी ने आज विधान सभा भवन में सचिव दिनेश शर्मा से मुलाकात कर निर्वाचन प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक समस्त प्रपत्रों की पूर्ति की। सोनी ने विधायकों को दी जाने वाली सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी ली। इसके पूर्व विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने सोनी का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया।

Journalist खबरीलाल