Breaking News

नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 तक:

post

बिलासपुर ।  यह प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लेकीन जिले के सात स्कूल अब तक अपने छात्रों के लिए फार्म लेने नहीं पहुंचे हैं ।

फार्म नहीं लेने वाले स्कूलों में आदर्श विद्या मंदिर बोहारडीह, सरस्वती शिशु मंदिर जयरामनगर, 70 प्लस तखतपुर, मां सरस्वती रतनपुर, वेदवती हरि दिन पोरते जोरापारा, ग्लोबल पब्लिक रानी सागर और सेंट पाल बकरखुदा स्कूल शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की संभागीय अधिकारी संगीता गंगोत्री ने बताया कि इन स्कूलों की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। फार्म लेने में देरी छात्रों के परीक्षा नामांकन और अन्य तैयारियों को प्रभावित कर सकती है।

माध्यमिक सिक्षा मण्डल ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 30 नवंबर तक फार्म भरकर जमा करें। अगर तय समय सीमा में फार्म नहीं जमा किए जाते हैं, तो यह बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं में बाधा डाल सकता है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फार्म जमा न करने पर लगेगा जुर्माना

स्कूलों द्वारा फार्म जमा न करने की स्थिति में उन पर प्रति परीक्षा 1540 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना हाई स्कूल और हायर सेकंडरी दोनों स्तरों के लिए लागू होगा। ऐसे में स्कूलों को समय सीमा का पालन करते हुए अपने छात्रों की जानकारी फार्म में भरकर समय पर जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner