Breaking News

ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी :

post

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने  छत्तीसगढ़
में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस
नेता कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा। ईडी ने इस
दौरान कवासी लखमा के करीबी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील ओझा के घर पर भी
दबिश दी।

सुबह से जारी है छापेमारी

ईडी की यह कार्रवाई केवल रायपुर तक सीमित नहीं रही। इससे पहले सुकमा
जिले में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर
पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी। बताया जा
रहा है कि रायपुर पहुंचने से पहले ही ईडी ने कवासी लखमा के घर पर दस्तक दे
दी थी। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं और
भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, अब तक इस
कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी ईडी की ओर से साझा नहीं की गई है। ईडी
की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner