Breaking News

एक साथ पांच घरों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल:

post

गिरिडीह ।  जिले के बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गुरहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को अपना निशाना बनाया और पांचों घरों से लगभग 10 से 12 लाख की संपति पर हाथ साफ कर फरार हो गये। चोरों ने जिन पांच घरों में चोरी की है। उनमें तीन सगे भाई रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा, रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा एवं शिक्षक नारायण विश्वकर्मा का घर के अलावे सहदेव महतो पिता भुनेश्वर महतो एवं हरिहर यादव पिता स्वर्गीय दुलार महतो का घर शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा के बंद मकान का ताला तोड़ घर में घुसे और अलमीरा तोड़ उसमे रखे 4 लाख के जेवर, 50 हजार रुपए नगदी एवं कई कीमती सामानों समेत 6 लाख की संपति की चोरी किया। वहीं रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा के घर से लगभग 70 से 80 हजार रुपए मूल्य के कांसा एवं पीतल के बर्तनों की चोरी कर ली। जबकि शिक्षक नारायण विश्वकर्मा के एक मकान का ताला तोड़ लगभग 2 लाख का जेवर समेत 30 हजार के बर्तनों पर अपना हाथ साफ किया।
वहीं चोरों ने इस दौरान गांव के हरिहर यादव के घर से 50 हजार मूल्य के कांसा एवं पीतल के बर्तन तथा सहदेव महतो के बंद घर का ताला तोड़ घर में रखे बक्से को तोड़ उसमें चांदी के जेवरात समेत लगभग 70 से 80 हजार रुपए मूल्य के पीतल एवं कांसा के बर्तन चोरी कर फरार हो गये। सुबह सभी को चोरी की जानकारी हुई। एक ही रात एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस ने गांव पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner