बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। फैंस को भी सनी से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, इस वक्त सनी लियोनी किसी और वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला और इसके पीछे की वजह क्या है?
बार और रेस्टोरेंट के निर्माण पर रोक
दरअसल, लखनऊ में सनी लियोनी के बार और रेस्टोरेंट के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ये रोक लगाई है। मिली जानकारी की मानें तो सनी लियोनी की कंपनी लखनऊ के गोमतीनगर में ‘Chika Loca by Sunny Leone’ बार एंड रेस्टोरेंट को ओपन कर रही थी, लेकिन इसके निर्माण से पहले ही आयोग ने इसको रोकने का आदेश दे दिया है।
लोगों को हो रही परेशानी
राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (State Consumer Disputes Redressal Commission) के न्यायमूर्ति अशोक कुमार और विकास सक्सेना की पीठ ने शिकायतकर्ता प्रेमा सिन्हा की शिकायत पर गुरुवार को मामले पर सुनवाई की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार और रेस्टोरेंट के बनने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा हाईकोर्ट और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जैसी संस्थाओं की सुरक्षा के लिए भी ये खतरा है।
19 फरवरी को अगली सुनवाई
आयोग ने कहा कि हाईकोर्ट के सामने इस बार और रेस्टोरेंट होने से सुरक्षा को लेकर खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा लोगों की भीड़ भी ज्यादा होगी। इस सुनवाई के दौरान जस्टिस अशोक कुमार ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Vikas Pradhikaran) की लापारवाही पर भी चिंता जाहिर की। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को की जाएगी।
शिकायत में क्या?
इसके साथ ही अगर शिकायत की बात करें तो शिकायतकर्ता प्रेमा सिन्हा ने आयोग में शिकायत की थी कि ‘Chika Loca by Sunny Leone’ को अवैध रूप से सामुदायिक क्लब हाउस आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बार और रेस्टोरेंट जैसी व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं और नियम का उल्लंघन भी हो रहा है और इसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी हो रही है।