Breaking News

झारखंड से 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद:

post

गरियाबंद. जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है.

दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस अरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त नगद रकम के सोर्स की जांच कर रही है. इस मामले के बाद गरियाबंद जिले के सीमावर्ती पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner