Breaking News

पत्नी ने सेक्स से मना किया तो बच्चे को जंगल में छोड़ आया पिता:

post

पत्नी ने सेक्स के लिए मना किया, तो गुस्साए पिता ने नवजात को जंगल में छोड़ दिया। जब मामले ने तूल पकड़ा और बात पुलिस तक पहुंची, तब आरोपी पिता के खिलाफ ऐक्शन लिया जा सका। महिला के आरोप हैं कि पति ड्रग्स का आदी है और घर पर मारपीट करता है। सोशल मीडिया यूजर्स भी आरोपी शख्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने थाईलैंड के चैनल 7 न्यूज के हवाले से लिखा कि 21 साल के वुट्टीचाई को पुलिस ने ड्रग्स के आरोपों में गिरफ्तार किया है। वुट्टीचाई अपने 2 सप्ताह के बेटे को लेकर जंगल में गया और उसे जमीन पर रखकर फोटो खींच लिया। इसके बाद उसने 22 वर्षीय पत्नी ओराथाई को तस्वीर भेजी। उस समय ओराथाई अपने दोस्त के घर पर थीं। इस घटना से घबराईं ओराथाई ने तुरंत गांव के प्रमुख को सूचित किया। हालांकि, खबरें हैं कि तनाव बढ़ता देख वुट्टीचाई बच्चे को लेकर कथित तौर पर घर वापस आ गया था।

महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि पति ड्रग्स का लती है और सट्टेबाज है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के जन्म के तुरंत बाद पत्नी ने सेक्स से इनकार कर दिया था, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा होता था। इधर, वुट्टीचाई ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उसने बेटे को सिर्फ फोटो के लिए वहां रखा था। उसका मकसद उसे छोड़कर आना नहीं था। वुट्टीचाई ने स्वीकार किया है कि उसने पत्नी से कई बार सेक्स की इच्छा जताई थी। जब पुलिस ने आरोपी का यूरिन टेस्ट किया, तो ड्रग्स की पुष्टि हुई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner