Breaking News

रायपुर में कांग्रेस का मुख्यमंत्री हाउस घेराव, अपराधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है, जिससे जनता भय के माहौल में जी रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता पहले नगर निगम के पास जनसभा करेंगे, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और आम आदमी डरा हुआ है।” कांग्रेस का कहना है कि इस आंदोलन में प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। राजधानी और आसपास के जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी ने स्थानीय प्रतिनिधियों और आम लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। जनसभा के बाद सुबह 11 बजे से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 15 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। कांग्रेस का यह आंदोलन पार्टी का एक बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इसमें विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी का उद्देश्य राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाना है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को आंदोलन में शामिल करने के लिए जमीनी स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि यह समय है सरकार को जगाने का, और वो जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner