आज यानी 22 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। इसी बीच सोने की कीमतों ने खरीददरों को एक तगड़ा झटका दिया। सोने की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोने की कीमत आज सीधे 1 लाख रुपये पार कर गई। चांदी के भाव में तेजी देखी गई।
मंगलवार को मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंची। वहीं मुंबई में चांदी भी एक लाख रुपये के स्तर को पार कर गई। इसकी कीमत 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
क्यों महंगा हो रहा सोना?
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं (Global Economic Uncertainties) और अमेरिकी मंदी (Recession) की आशंकाओं के बीच पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड के अनुरूप तेजी आई।
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 22 अप्रैल 2025 को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 93,050 रुपए है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,01,500 रुपए हो गई है।
मुंबई में सोने का भाव
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपए पहुंच गई है।
चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट
चेन्नई की बात करें तो यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपए है। वहीं कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 92,900 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,01,350 रुपए में मिल रहा है।
MCX पर भी उछला सोना
MCX पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 1.84 फीसदी महंगा होकर 99,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.66 फीसदी बढ़कर 95,873 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
ग्लोबल मार्केट में कितनी है गोल्ड की कीमत
COMEX पर गोल्ड 2.02 फीसदी बढ़कर 3,494.60 डॉलर प्रति औंस हो गया, चांदी 0.90 फीसदी महंगी होकर 32.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।