Breaking News

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र:

post

नई दिल्लीः राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है। सबसे बड़े विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पैदा हालात के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए, ताकि आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक संकल्प एवं इच्छाशक्ति को व्यक्त किया जा सके।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पत्र को साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा जानकारी दी।

संसद का सत्र बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार रात प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने की सामूहिक इच्छाशक्ति प्रदर्शित करने के लिए संसद के दोनों सदनों का एक विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए।”

खरगे ने पत्र में कहा है कि इस समय एकता और एकजुटता जरूरी है और ऐसे में विपक्ष का मानना है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए। यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले से निपटने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति की एक मजबूत अभिव्यक्ति होगी।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशा है कि सत्र बुलाया जाएगा।”

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner