Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़):: ऑपरेशन सिंदूर पर जामा मस्जिद के शाही इमाम एवं अहमद बुखारी के बेटे शाबान बुखारी का बड़ा बयान:

post

भारतीय सेना की ओर से 6-7 मई की रात पाकिस्तान के खिलाफ किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पूरे देश में एक राहत और गर्व की लहर दौड़ गई है. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गई इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया.

इस कार्रवाई लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम और सैयद अहमद बुखारी के बेटे शाबान बुखारी (Syed Shaban Bukhari) का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, “घुस के मारा, सबक सिखाया, आतंकियों को मिट्टी में मिलाया और ये तो सिर्फ एक झलक थी. जय हिंद.” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये सिर्फ जवाब नहीं था, दुश्मन के लिए मिसाल थी. हिंदुस्तान जब चाहता है, मिट्टी में मिला देता है.”

इसके अलावा शाबान बुखारी ने ऑपरेशन सिंदूर का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें भारतीय सैनिकों की साहसिक कार्रवाई को दिखाया गया है. इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “Operation Sindoor, फौजी का जज्बा, हुकूमत का फैसला, दुश्मन के लिए कयामत.”

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner