Breaking News

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा :

post

Pakistani spy: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के लिए जासूरी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ज्योति के पिता ने अपने नए बयान में बताया कि न तो उन्हें अपनी बेटी के यूट्यूब चैनल के बारे में जानकारी है और न ही बेटी की विदेश यात्राओं के बारे में कोई अता-पता है। आपको बता दें कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा ट्रैवल विद जेओ नाम से यूट्यूब चैनल बनाती है और उनके करीब चार लाख सब्सक्राइबर हैं। ज्योति को पिछले हफ्ते ही भारतीय सैन्य जानकारी को पाकिस्तान से साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एएनआई से बात करते हुए ज्योति के पिता ने कहा, "वह मुझसे कहती थी कि वह दिल्ली जा रही है। उसने मुझे कभी कुछ नहीं बताया।" आपको बता दें कि इससे पहले ज्योति के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ज्योति वीडियो बनाने के लिए पाकिस्तान गई थी।

ज्योति के पिता ने बताया कि कोविड-19 के पहले ज्योति दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करती थी। लॉकडाउन लगने के बाद वह वापस घर आ गई और वह नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक ज्योति पाकिस्तानी हाइ-कमीशन के किसी अधिकारी के संपर्क में आई। जहां से उसे पाकिस्तान का वीजा मिलने में आसानी हुई। इसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा भी की। इस दौरान उसने अपने यूट्यूब चैनल पर कई सारे वीडियो भी अपलोड किए।

हिसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ज्योति 22 अप्रैल को हुए हमले के पहले कश्मीर के पहलगाम गई थी। उसके बाद वह वहां से पाकिस्तान की यात्रा पर गई। फिलहाल पुलिस इन दोनों यात्राओं के बीच में किसी तरह का लिंक निकालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ज्योति को एक एसेट के रूप में तैयार कर रही थी, जिससे भविष्य के ऑपरेशन्स में उसका इस्तेमाल किया जा सके।

पुलिस के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा था उस समय भी ज्योति नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के संपर्क में थी। अपनी पाकिस्तानी यात्रा के दौरान भी ज्योति कई हाई प्रोफाइल लोगों से मिली थी। ज्योति की एक वीडियो मरियम नवाज से साथ भी काफी वायरल हो रही है।

आपको बता दें पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में अब तक 12 लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner