जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर जशपुर के सन्ना थाना इलाके से आ रही है जहाँ 10 साल का एक गायब हो गया है। लापता बच्चे के परिजनों ने गाँव के ही एक ग्रामीण पर बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगा रहे है।परिजनों की शिकायत पर सन्ना थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है ।
पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम भादू का है। सन्ना थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक 19 मई को अपहृत बालक नीरज अपने पिता खेलन्धर साय के साथ घर में था तभी नारायणपुर थाना इलाके के चिटकवाईन निवासी सुनील नगेशिया उसके घर आया था । नीरज अपने पिता से नानी घर (गुरह्मा कोना)जाने की जिद्द करने लगा तो प्रार्थी ने उसे जाने से मना किया लेकिन सुनील ने बताया कि वह भी गुरमहाकोना ही जा रहा है । सुनील नीरज को गुरमहाकोना पे जाने के बहाने नीरज को अपने साथ ले तो गया लेकिन उसे गुरमहाकोना ले जाने के बजाय कहीं और ले गया जिसकी जानकारी किसी को नहीं है।
परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा पता किये जाने पर पता चला कि सुनील नगेशिया नीरज को लेकर गुरमहाकोना के सीनु राम के घर ले गया उसे रात भर वहीं रखा और सुबह करीब 10 बजे नीरज को लेकर कहीं चला गया
बहरहाल सन्ना पुलिस ने अपहृत बालक के पिता की शिकायत पर बी एन एस की धारा 137(2)के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Journalist खबरीलाल