# पूर्व में आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई मे दर्ज है नकबजनी का प्रकरण
# आरोपी के दो अन्य साथी अनिल नाग व विनोद दास मानिकपुरी को पूर्व में भेजा गया है जेल
विवरण - प्रार्थी प्रदीप सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.09.18 के सुबह अपने दोस्त के साथ फल बिक्री करने के लिये वाल्टेयर गेट के पास गये थे, फल बिक्री कर रात्रि 9.00 बजे अपने रूम जाकर सभी एक साथ खाना खाकर अपना अपना मोबाईल को चार्जर में लगाकर दरवाजा शटर बंद कर सो गये। दिनांक 15.09.18 के सुबह उठकर देखा तो प्रार्थी का बैग नही था शटर खुला हुआ था देखा तो किनारे का शटर टूटा हुआ था प्रार्थी व इनके दोस्तो के सभी मोबाईल गायब था आसपास पता तलाश किये कहीं पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर शटर का किनारा कुन्दा निकाल अन्दर घुसकर बैग में रखे प्रार्थी के Oppo A71 किमती 8000 रूपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, नगदी रकम 5600 रुपये एवं प्रार्थी के दोस्तो के 8 नग नया पुराना मोबाईल सैमसंग इंटेक्स कीमती लगभग 40000 रू., नगदी 7000 रूपये जुमला 60,600 रूपये चोरी कर ले गये हैं कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 503/18 धारा 457,380,34,201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपियान 01 अनिल नाग पिता पालेश्वर नाग उम्र 27 वर्ष सा. इंदिरा नगर खमतराई 02. विनोद दास मानिकपुरी पिता भागवत दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष सा. साई मंदिर के पास खमतराई को दिनांक 18.09.2018 को गिरफ्तार कर विवेचना पूर्ण होने पर फरार आरोपी राकेश मोंगराज के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. के तहत विवेचना जारी रखते हुए अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था कि दिनांक 23.05.2025 को मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपी राकेश मोंगराज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी - राकेश मोगराज उर्फ बाबा मोंगराज पिता स्व. कृष्णा मोगराज उम्र 30 वर्ष सा. इंदिर नगर डब्ल्यूआरएस कालोनी खमतराई.

Journalist खबरीलाल