Breaking News

केरल-मुंबई में जमकर झमाझम...दिल्ली में उमस ने निकाला दम, जानिए:

post

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक का आज पांचवां दिन है। 13 राज्यों में मानसूनी झमाझम जारी है। दिल्ली में आंधी-तूफान के बाद फिर से उमस भरी गर्मी का माहौल बनने लगा है। हालांकि, दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

दूसरी ओर, समय से पहले मानसून के आने से केरल और महाराष्ट्र में जनजीवन प्रभावित है। 24 मई से ही सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। आंधी-बारिश से 607 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

29 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और फिर से बारिश शुरू हो सकती है, जो हल्की होगी। 30 मई को 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री रहेगा। 30 और 31 मई को भी हल्की बारिश होगी। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है।
राजस्थान बिहार में येलो अलर्ट

बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। आज सात जिलों में लू चल रही है जबकि 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है।
एमपी-ओडिशा के लिए चेतावनी

मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में कल बारिश हुई। आज भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में तूफान की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मानसून आज ओडिशा में प्रवेश कर सकता है। सरकार ने जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है।

केरल और मुंबई में लगातार बारिश के कारण मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य में कई जगहों पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं, निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हो रहा है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से परेशानी बढ़ गई है। ओडिशा में जहां सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं राजस्थान में भी बारिश और आंधी का अनुमान है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner