Breaking News

navbharatlive.com फिर तबाही का तांडव करेगा कोरोना? 1272 पहुंची एक्टिव केस की संख्या:

post

नई दिल्ली: देश में कोरोना एक बार फिर से भयावह रूप अख्तिया कर रहा है। वायरस के तेजी से फैल रहा है जिसके चलते एक्टिव केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक्टिव केसों का ताजा आंकड़ा 1252 पहुंच गया है। कोरोना के सर्वाधिक 430 मामले केरल से सामने आए हैं। वहीं, 325 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

बुधवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान यूपी के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह पंजाब के लुधियाना में काम करता था और सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मौतों का आंकड़ा 13 हो गया है।

‘मायानगरी’ का हाल बेहाल

कोरोना महाराष्ट्र में ख़तरनाक रूप ले रहा है। राज्य में 352 एक्टिव केस हैं जिनमें से 316 केवल मुंबई में हैं। वहीं, ठाणे में बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। ठाणे में ही 25 मई को अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के युवक की मौत हो गई थी वह तीन दिन से अस्पताल में भर्ती था।

कहां हुई कितनी मौतें?

राज्यमृतकएक्टिव केसमहाराष्ट्र5325केरल2430उत्तर प्रदेश230राजस्थान222मध्य प्रदेश16कर्नाटक1126

26 मई को जयपुर में दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। इनमें से एक रेलवे स्टेशन पर मृत मिला था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी मौत एक निजी अस्पताल में भर्ती 26 वर्षीय युवक की हुई। लेकिन बताया जा रहा है कि वह पहले से ही टीबी से पीड़ित था।

इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई है। 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में कोविड से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट

प्रधानमंत्री मोदी के 29-30 मई को यूपी-बिहार दौरे को देखते हुए राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। निर्देश दिए गए हैं कि पीएम के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। क्योंकि बीते कल यानी शनिवार को यूपी के बीएचयू के दो लैब कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner