Breaking News

मिजोरम में भारी बारिश से भीषण तबाही, भरभराकर ढहे मकान; कई लोगों के मारे जाने की आशंका:

post

पूर्वोत्तर के राज्यों में मॉनसून पहुंचने से पहले ही भारी बारिश हो रही है। मिजोरम और असम का भारी बारिश से बुरा हाल है। दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच मकान और एक होटल के ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे लॉन्गतलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान और होटल ढह गए। उन्होंने कहा कि होटल में ठहरे म्यांमा के कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन ‘यंग लाई एसोसिएशन’ (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पूर्वोत्तर राज्य में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं।
असम में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते असम की सरकार ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आकस्मिक छुट्टी की घोषणा की है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी परामर्श में कहा गया कि तेज बारिश ने राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से के जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने गहरे दबाव के कारण इन जिलों में 20-30 सेंटीमीटर से अधिक भारी बारिश हुई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner