Breaking News

Housefull 5 के इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रोने लगे फैंस; Akshay Kumar ने हाथ जोड़ की खास अपील:

post

एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5  आज से 4 दिन बाद यानी 6 जून को रिलीज होने वाली है. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अब जमकर प्रमोशन कर रही है. प्रमोशन के लिए ही मॉल पहुंचे सभी स्टार्स को एक साथ देखकर वहां मौजुद भीड़ बेकाबू हो गई थी. मॉल से अक्षय कुमार  का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘हाथ जोड़कर विनती है’

बता दें कि फिल्म हाउसफुल 5 के लिए मॉल पहुंचे अक्षय कुमार  ने भीड़ को देखते हुए सभी से शांत रहने के लिए कहा. वायरल हो रहे वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि ‘हाथ जोड़कर बोल रहा हूं. यहां औरतें हैं, बच्चे हैं धक्का-मुक्की मत करिए. प्लीज.’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक फीमेल फैन को शांत कराती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रमोशन के मॉल पहुंचे सभी स्टार्स के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अक्षय कुमार  दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के साथ फुगड़ी करते दिख रहे हैं.

अपकमिंग कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया गया है. यह हाउसफुल फ्रेंचाइजीकी पांचवीं किस्त है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आएंगे.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner