Breaking News

कोरोना के ऐक्टिव केस में फिर से बड़ा इजाफा, 7 मौतों के आंकड़े ने भी डराया:

post

नई दिल्ली.  देश में कोरोना के केसों में तेजी से इजाफा डराने वाला है। मंगलवार को एक बार फिर से केसों में बढ़ोतरी दिखी है। इस तरह अब देश में कोरोना के कुल ऐक्टिव केस 4,302 हो गए हैं और 7 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यूपी, बंगाल, दिल्ली, मुंबई तक में प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पहले ही सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। बीते 24 घंटों में ही 276 नए कोरोना केस पाए जा चुके हैं। हालांकि फिलहाल जो ऐक्टिव केस देश भर में हैं, उनमें से 3,281 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

बीते एक दिन में पश्चिम बंगाल में 60 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा यूपी में 63 और दिल्ली 64 केस मिले हैं। इससे पहले 65 नए केस मिले थे और कुल आंकड़ा 4,026 हो गया था। दिल्ली में सोमवार को 47 नए केस मिले थे और केरल में 35 केस पाए थे। इसके चलते हेल्थ अथॉरिटीज अलर्ट पर हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना के ऐक्टिव केसों में इजाफा तो हो रहा है, लेकिन मामले इतने गंभीर नहीं हैं कि अस्पताल में एडमिट करना पड़े। इस बीच पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कोरोना का पहला ऐक्टिव केस मंगलवार को मिला। यह मामला हमीरपुर के नाहन में मिला है।

इसके अलावा गुजरात में 108 नए कोरोना केस मिले हैं। इनमें से एक की मौत भी हो गई है। फिलहाल देश के सभी राज्यों में हेल्थ अथॉरिटीज अलर्ट पर हैं। चिंता की बात यह भी है कि भारत के अलावा भी सिंगापुर जैसे कई देशों में कोरोना के केसों में इजाफा हुआ है। ऐसे में संक्रमण की वापसी का डर भी है, लेकिन अब तक कोरोना की इस नई लहर में मृत्यु की दर काफी कम है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner