Breaking News

आंखों को सुंदर और हेल्‍दी बनाए रखेंगे ये 3 योगासन, बुढ़ापे में नहीं पड़ेगी चश्मे की जरूरत:

post

आजकल गलत खानपान, मोबाइल और कंप्यूटर के साथ बढ़ता स्क्रीन टाइम, हर उम्र के व्यक्ति की आंखों की रोशनी को कमजोर बना रहा है। घंटों तक इन चीजों का उपयोग करने से बच्चे, बड़े और बुजुर्ग, ज्यादातर सभी लोगों की आंखों पर चश्मा लग रहा है। अगर आपको आजकल अपनी नजर धुंधली होती महसूस हो रही है तो अपने रूटीन में ये 3 योगासन को तुरंत शामिल कर लीजिए। बता दें, इन 3 योगासनों का अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने, फोकस में सुधार करने और आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में असरदार हो सकता है।
आंखों की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए करें ये 3 योगासन
आई रोटेशन (Eye Rotation)

आई रोटेशन आंखों की मांसपेशियों को लचीला बनाकर रक्त संचार को बेहतर करता है, जिससे आंखों में थकान और कमजोरी की समस्या में राहत मिलने के साथ दृष्टि बेहतर बनती है। आई रोटेशन करने के लिए सबसे पहले आराम से सीधा बैठकर आंखों को धीरे-धीरे क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज 10 बार घुमाएं। इसके बाद आंखों को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं भी आंखें घुमाएं।हर बार ऐसा करने के बाद 10 सेकेंड के लिए आंखें बंद कर दें।
पालमिंग (Palming)

आंखों में महसूस होने वाले तनाव (खासकर स्क्रीन टाइम के बाद) को कम करने के लिए पालमिंग, एक सरल और प्रभावी तकनीक है। इसे करने के लिए आपको सबसे पहले एक शांत जगह पर बैठकर अपनी हथेलियों को तब तक रगड़ना है, जब तक वे गर्म न हो जाएं। इसके बाद अपनी हथेलियों को बंद आंखों पर हल्के से बिना दबाव डाले रखें। अब गहरी सांस लें और 2 मिनट तक आंखों को आराम दें। धीरे-धीरे अपनी हथेलियां हटाते हुए आंखों को खोल दें। यह आसन आंखों की मांसपेशियों को आराम, तनाव में कमी, और बेहतर रक्त संचार के लिए बेस्ट माना जाता है।
त्राटक (Trataka)

त्राटक ध्यान की एक तकनीक है जिसमें व्यक्ति किसी एक बिंदु (जैसे मोमबत्ती की लौ) पर अपना ध्यान एकाग्रता के साथ लगाते हुए देखता रहता है। यह तकनीक आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर एकाग्रता बढ़ाती है। इसे करने के लिए सबसे पहले एक मोमबत्ती को आंखों के सामने करीब 3 फीट की दूरी पर रखें। इसके बाद सीधा बैठकर मोमबत्ती की लौ को बिना पलकें झपकाए एक मिनट तक देखते रहें। इसके बाद आंखें बंद करके लौ को मन में देखें। ऐसा 2-3 बार करें। ऐसा करने से आंखों की मांसपेशियों को मजबूती, दृष्टि में सुधार, और मानसिक एकाग्रता का विकास होता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner