कोरोना केस अपडेट: देश भर में कोराना मामले में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जून में कोरोना के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। इस माह अब तक कोरोना से 58 मौतें हो चुकी हैं जबकि 3400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केरल में एक्टिव केसों की संख्या सर्वाधिक पाई गई है। देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 6000 के भी पार पहुंच गई है।
कोरोना एक्टिव केस की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती दिख रही है। कई राज्यों में सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना को लेकर बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बेहतर होगा कि सतर्क रहें और गाइडलाइन का पालन करें। मई माह में देश में कुल 2710 केस एक्टिव थे, वहीं मौतों की संख्या 7 थीं।
कोरोना से अब तक कुल 65 मौतें
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से अब तक 65 लोगों की जान जा चुकी है जिसमें 58 की जून में ही मौत हुई है। पिछले 9 दिनों में कुल 3423 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को केरल में 3, कर्नाटक में 2 और तमिलनाडु में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। सरकार ने सभी से कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ICU बेड की व्यवस्थाएं भी कर ली गई हैं।
जानें इन राज्यों में कोरोना का हाल
केरल: अब तक कोरोना के 2000 मामले सामने आ चुके हैं। सरकार ने बुखार, खांसी-जुकाम से लक्षण मिलने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना से केरल में अब तक 9 मौतें हुई हैं।
महाराष्ट्र: कोरोना से महाराष्ट्र में मौतों की संख्या सबसे अधिक है। यहां अब 18 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि इनमें से 16 अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। इस वर्ष कोरोना से यहां 13000 से अधिक सैंपल लिए गए जिसमें 1000 से अधिक पॉजिटिव पाए गए हैं।
गुजरात: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो कोरोना मरीजों की संख्या 500 से अधिक हैं। इनमें से 18 को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। अन्य को होम आईसोलेशन की हिदायत दी गई है।
सिक्किम: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जीटी धुंगेल ने जनता से कोरोना को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होेंने बताया कि 29 मई से अब तक 526 सैंपल टेस्टिंग की गई। इनमें 15 पॉजिटिव मामले पाए गए। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है।
चार नए वैरियंट मिलने की भी जानकारी
देश भर में कोरोना के मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि देश में कोरोना के चार नए वैरियंट भी मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि भारत के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में कोरोना वायरस के जिन वैरिएंट्स की सीक्वेंसिंग की गई है उनमें LF.7, XFG , JN.1 और NB.1. 8.1 सीरीज के हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे चिंताजनक नहीं बताया है।

Journalist खबरीलाल