भाभीजी घर पर हैं एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का बीते दिनों बीमारी के बाद निधन हो चुका है। एक रीसेंट इंटरव्यू में शुभांगी उनके बारे में बात करते वक्त इमोशनल हो गईं। शुभांगी ने बताया कि उन्हें पहले से ही लग रहा था कि पीयूष नहीं बचेंगे। डॉक्टर भी इस बात की चेतावनी दे चुके थे। ऐसा इतनी जल्दी हो जाएगा ये अंदाजा नहीं था। शुभांगी पीयूष से तलाक ले चुकी थीं हालांकि उनका कहना है कि वह उन्हें प्यार करती थीं और अब भी गाइड करने की प्रार्थना करती हैं।
लाइफस्टाइल नहीं बदलेंगे तो...
विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर शुभांगी आत्रे के इंटरव्यू की एक क्लिप शेयर की गई है। इसमें वह अपने पति की लाइफस्टाइल, लत और डॉक्टर की वॉर्निंग पर बात करती दिख रही हैं। शुभांगी बोलीं, 'मैं यही कहूं कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन मुझे लगता है कि लत की वजह से हुआ। डॉक्टर ने बहुत पहले ही बोल दिया था कि अगर वो अपनी लाइफस्टाल नहीं बदलेंगे तो ये हो सकता है। मुझे पता था कि ऐसा हो सकता है लेकिन इतनी जल्दी हो जाएगा ये अंदाजा नहीं था।'
उन्हें प्यार करती थी
शुभांगी आगे बोलती हैं, 'मैं उन्हें अच्छी चीजों के लिए याद रखना चाहती हूं, मैं उन्हें प्यार करती थी और मैं शायद कभी नहीं भूल पाऊंगी उस चीज को। अच्छी यादों में मैं याद रखना चाहती हूं पीयूष को और मैं आज भी यही बोलती हूं कि आशी(उनकी बेटी) को आशीर्वाद देते रहना। हम दोनों को गाइड करते रहना।' शुभांगी पीयूष के बारे में बात करते वक्त रो पड़ीं।
पीयूष को था लिवर सिरोसिस
शुभांगी के एक्स हसबैंड पीयूष आत्रे अप्रैल 2025 में इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें लिवर सिरोसिस था। वह कुछ समय से बीमार थे। रिपोर्ट्स है कि वह शराब की लत नहीं छोड़ पा रहे थे। शुभांगी और पीयूष की शादी 2003 में हुई थी। इस साल फरवरी में ही उनका तलाक हुआ था।

Journalist खबरीलाल