दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 5 साल पहले आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके जाने से पूरे बॉलीवुड को काफी सदमा लगा था. वहीं, अब अपने एक्टर के पांचवें डेथ एनिवर्सरी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया और अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है.
बता दें कि श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो अपने भाई को वह हर दिन कितना ज्यादा मिस करती हैं. साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कई सारी अनदेखी फोटो भी शेयर किया है. फोटोज में एक्टर के सात उनका भांजा, पिता और उनकी बहन भी नजर आ रही हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने इस वीडियो पोस्ट में श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने एक लंबा-चौंड़ा कैप्शन भी लिखा है. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- ‘आज भाई की 5वीं डेथ एनिवर्सरी है. 14 जून, 2020 को उनके निधन के बाद बहुत कुछ हुआ है. CBI ने कोर्ट को एक रिपोर्ट दे दी है. हम इसे हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं आज कहना चाहती हूं कि चाहें कुछ भी हो जाए, हिम्मत नहीं हारनी है. ऊपर वाले या अच्छाई पर विश्वास नहीं खोना है. हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किसके लिए खड़ा था. सुशांत पवित्रता, जिंदगी और सीखने के लिए उत्साह, प्यार भरे दिल जिनमें सभी के लिए एक जैसा बिहेवियर हो और दान करने में विश्वास रखता था. उसकी हंसी और आंखों में बच्चे जैसी मासूमियत थी. हमारे सुशांत का यही टारगेट था. हमें भी ये कर्तव्य निभाना चाहिए.’

Journalist खबरीलाल