Breaking News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों की परफॉर्मेंस क्लास, कुछ को फटकार :

post

रायपुर। भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को मंत्रियों की परफॉर्मेंस ऑडिट की गई। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मंत्रियों को अलग-अलग बुलाकर कामकाज की रिपोर्ट ली और शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा।

इस दौरान कुछ मंत्रियों को सख्त फटकार भी लगी और काम सुधारने की चेतावनी दी गई। बैठक को संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगा। इससे पहले अजय जामवाल, पवन साय और किरण देव ने भी मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की।
क्यों लगी मंत्रियों की क्लास

सरकार बनने के बाद से कुछ मंत्रियों पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी, समय न देने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के आरोप लग रहे थे, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही थी। विधायक दल की बैठक में शिवप्रकाश ने मंत्रियों से कहा कि यदि विषय की जानकारी नहीं हो तो अनावश्यक बयानबाजी से बचें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner