Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) : गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर से 27 जून को दोपहर 3 बजे निकलेगी रथयात्रा :

post

रायपुर। भक्त और भगवान के बीच सीधे संवाद का दूसरा नाम रथयात्रा को दिया गया है। प्रभु जगन्नाथ 15 दिनों की बीमारी के बाद आज स्वास्थ हो गए और कल सुबह नेत्रोत्सव के साथ प्रभु पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे और 27 मार्च को अपने भक्तों के दर्शन के लिए निकल पड़ेंगे। 9 दिन मौसी माँ के घर रहने के बाद 5 जुलाई को वापस गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगे। इससे पूर्व 27 जून को सुबह 7 बजे प्रभु जगन्नाथ को स्नान कराया जाएगा, 12.15 बजे राज्यपाल रमेन डेका, उनकी धर्मपत्नी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व धर्मपत्नी, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शहर के चारों विधायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक विशेष आरती में शामिल होंगे। इसके बाद 12.30 बजे राज्यपाल रमेन डेका, उनकी धर्मपत्नी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उनकी धर्मपत्नी अतिथि हवन कुण्ड में पूर्णाहुति के पश्चात् छेरा पहरा (रथ के आगे सोने की झाडू से बुहारना) के पश्चात् विशेष पूजा अर्चना कर रथ को खींच के भगवान के रथ को रवाना करने की रस्म अदा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा के साथ भक्तों को दर्शन के लिए मौसी के घर बीटीआई ग्राउंड के गुन्डिचा मन्दिर के लिए निकलेंगे। भक्तजनों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखकर श्री जगन्नाथ मन्दिर सेवा समिति ने बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की है। यह जानकारी श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner