बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हो रही झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. इसी बीच राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गागर नदी में बाढ़ आने के कारण तीन बच्चे घटों फंस रहे. हालांकि जलस्तर कम होने पर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, गागर नदी में तीन बच्चे मछली पकड़ने के लिए गए थे. अचानक नदी में जल स्तर बढ़ गया, जिससे तीनों बच्चे नदी के बीच में ही फंस गए. हालांकि कुछ घंटे के बाद जल स्तर कम हुआ तब तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बड़ा हादसा होने से टल गया.
बता दें कि प्रदेशभर में मानसून एक्टिव है, जिसके कारण हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. रामानुजगंज स्थित कनहर नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी एनीकेट के ऊपर से बह रहा है. छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहने वाली इस नदी में कोई दुर्घटना न हो इसलिए पुलिस ने नदी किनारे पेट्रोलिंग बढ़ा दी है.
आम तौर पर एड़ियों में दर्द की समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है लेकिन यह आम समस्या है जो किसी को भी कभी भी हो सकती है। एड़ियों में दर्द होने पर कई बार चलना तक मुश्किल हो जाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई बार गलत चप्पल या फुटवियर पहनने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल,गलत खानपान की वजह से एड़ी में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं एड़ी में दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय
एड़ी में दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय
अदरक का करे इस्तेमाल
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, एड़ी के दर्द को दूर करने में अदरक कई हद तक मदद कर सकता है। एड़ी का मांस जरूरत से ज्यादा खिंच जाने पर या सूजन होने से दर्द महसूस हो तो अदरक का यह नुस्खा काम आता है।
इसके लिए आप टब में गर्म पानी भरें और उसमें अदरक के कुछ टुकड़ों को घिसकर डाल दें। इस पानी में लगभग 10 मिनट पैरों को डुबाकर बैठें। इससे आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है।
गुनगुने पानी का इस्तेमाल
एड़ियों में दर्द से राहत पाने के लिए आप गुनगुने पानी में तोड़ा सेंधा नमक मिला दें। इसके बाद इस पानी में पैर डुबोकर रखें। पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। यह नुस्खा भी बड़ा असरदार साबित हो सकता है।
ठंडी सिंकाई
आपको बता दें, बर्फ की ठंडी सिंकाई एड़ी के दर्द को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। इस सिंकाई से दर्द कम होता है और हड्डी से दर्द को खींचने में भी सिंकाई मदद करती है।
इसके लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें और अगर आइस पैक ना हो तो बर्फ के टुकड़े को किसी रुमाल या कपड़े में लपेटकर सिंकाई करना शुरू करें।सुबह-शाम सिंकाई करने पर आपको आराम महसूस होने लगेगा।
बारिश में भीगने के बाद जरूर अपनाएं ये हेल्थ टिप्स, सर्दी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा
एलोवेरा जैल का करे इस्तेमाल
एड़ियों में दर्द से राहत पाने के लिए आप एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच भरकर एलोवेरा जैल निकाल लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और नौसादर मिला लें। इसमें हल्का पानी मिलाएं और गर्म कर लें। तैयार मिश्रण को एंड़ियों पर लगाएं। इससे भी आपको आराम मिल सकता है।
हरी घास पर टहलना
एड़ियों में दर्द से राहत पाने के लिए आप सुबह शाम हरी घास पर हल्की वॉक करें। इससे भी आपको पैरों को दर्द से राहत मिल सकता है। इसके अलावा पैरों के नीचे बॉल रखकर घुमाने वाले एक्सरसाइस से भी आराम मिल सकता है।

Journalist खबरीलाल