Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) : सेंट्रिंग प्लेट बना महिलाओं के स्वरोजगार का जरिया:

post

रायपुर,  अटल निर्माण वर्ष में गांव-गांव में नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। इन निर्माण कार्यों में ग्रामीण महिलाओं को स्व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिहान योजना में ऋण - अनुदान स्वीकृत किए जा रहे हैं। धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्माण कार्यों में उपयोग में आने वाले सेंट्रिंग प्लेट के कारोबार के लिए ऋण को मंजूरी दी गई है। स्व सहायता समूह की महिलाएं सेंट्रिंग प्लेट प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों में किराये पर उपलब्ध करा रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आमदनी प्राप्त हो रही है।

सेंट्रिंग प्लेट से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु स्व-सहायता समूह की कुल 58 सदस्यों को आरएफ, सीआईएफ एवं बैंक ऋण के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इनमें धमतरी विकासखंड की 27, कुरुद की 15, मगरलोड की 7 तथा नगरी विकासखंड की 9 महिलाएं शामिल हैं। इन्हें कुल 59 हजार 300 वर्गफीट नवीन सेंट्रिंग प्लेट की खरीदी हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया है। जिला पंचायत धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन समूहों को सतत आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आत्मविश्वास, साहस और सामाजिक सम्मान भी प्राप्त हो रहा है। महिलाएं समय पर ऋण राशि की अदायगी कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा कर रही हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner