Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) : भोरमदेव पदयात्रा में बाल शिव बने आकर्षण का केंद्र, डिप्टी सीएम ने लिया आशीर्वाद:

post

कवर्धा । सावन के प्रथम सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का महापर्व भोरमदेव पदयात्रा अपने चरम पर रहा। पदयात्रा में जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वहीं बाल शिव के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया और आयोजन का आकर्षण का केंद्र बन गए।

बालरूप में शिव का वेश धारण किए इन बच्चों ने भक्ति, भोलापन और सांस्कृतिक पहचान का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। उनके चेहरे पर दिव्यता और अभिनय में संपूर्ण समर्पण देख उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो गया। बूढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोरमदेव मंदिर परिसर तक इन बाल शिवों की झांकी ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।

इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , सांसद संतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों ने बाल शिव के समक्ष झुककर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने बच्चों के अभिनय और भाव-भंगिमा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर संस्कृति की यह जड़ें और शिवभक्ति का यह समर्पण आने वाले भविष्य की आध्यात्मिक समृद्धि का संकेत है। पदयात्रा में पूरा वातावरण "हर हर महादेव" और "बम-बम भोले" के नारों से गूंजता रहा।

कलेक्टर गोपाल वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner