हैदराबाद. हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में एक खाली पड़े घर में मिले कंकाल की पहचान हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वह कंकाल अमीर खान नामक शख्स का प्रतीत होता है, जिसकी 10 साल पहले मौत हो गई थी। सोमवार को एक गेंद ढूंढने गए एक व्यक्ति को वहां खाली पड़े मकान में कंकाल मिला था। इसके बाद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया था। कंकाल पेट के बल गिरा हुआ दिख रहा था। जहां वह कंकाल मिला था, वह किचेन जैसा लग रहा था क्योंकि उसके आसपास कुछ बर्तन भी दिख रहे थे।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नामपल्ली के खाली पड़े घर में मिला कंकाल अमीर खान का प्रतीत होता है। यह घर मुनीर खान का था, जिसके 10 बच्चे थे। उसका तीसरा बेटा अमीर इसी घर में अकेला रहता था जबकि बाकी बच्चे कहीं और चले गए थे।पुलिस के मुताबिक, वहां से नोकिया का एक मोबाइल फोन और कुछ फटे-पुराने नोट भी मिले हैं।
फोन में थे 84 मिस्ड कॉल
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) किशन कुमार ने बताया कि फोन की बैटरी खत्म हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि फोन की मरम्मत करने के बाद पता चला कि वह कंकाल अमीर का है। फोन लॉग में अंतिम कॉल साल 2015 की दिख रही है। उसमें 84 मिस्ड कॉल मिले हैं। ACP ने कहा, “वह व्यक्ति लगभग 50 वर्ष का था, अविवाहित था और संभवतः मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी मौत 10 साल पहले हुई प्रतीत होती है। अब कंकाल की हड्डियाँ भी टूटने लगी थीं।”
तकिये के नीचे पुराने नोट भी मिले
कुमार ने बताया कि घटनास्थल से संघर्ष या खून के कोई निशान नहीं मिले हैं और यह स्वाभाविक मौत प्रतीत होती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसके किसी भी भाई-बहन या सहयोगी ने उसकी जाँच करने की कोशिश नहीं की। ACP के मुताबिक, मोबाइल फोन के अलावा, तकिये के नीचे से चलन से बाहर हो चुके पुराने नोट भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मौत नोटबंदी यानी 2016 से पहले होने की पुष्टि होती है। एसीपी ने बताया कि अमीर खान के छोटे भाई शादाब, जो आस-पास की दुकानों से किराया वसूलता है, ने कंकाल के अवशेषों पर मिली एक अंगूठी और शॉर्ट्स की पहचान की है। हालांकि, मृत व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उसके अवशेषों को फॉरेंसिक लैब भेजा है।

Journalist खबरीलाल