Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) : बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, जर्जर दीवार गिरने से 8 साल की मासूम की मौत:

post

बलरामपुर/रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 13 में आज सुबह पांच बजे के करीब एक घर की दीवार गिरने से तीन बच्चे और दंपति मलबे में दब गए। हादसे में बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले प्रमोद रवि उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी सुनीता देवी उम्र 34 वर्ष अपने बच्चों राधा उम्र 10 वर्ष, खुशबू उम्र 8 वर्ष, काजल उम्र 9 वर्ष के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान घर के बगल में एक जर्जर घर की दीवार मूसलाधार बारिश के कारण उनके ऊपर गिर गई। पांचों लोग मलबे में दब गए। जिनमें से खुशबू की मौत हो गई।
वहीं, दंपति और दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने घायलों के उचित इलाज के लिए डॉक्टर से बात की वही घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद देने की बात कही।

दीवार गिरने से जहां एक की मौत हो गई वहीं चार लोगों की जान स्थानीय लोगों की तत्परता से बची। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। जिनके द्वारा साहस का परिचय देते हुए तत्काल मलबे को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अगर थोड़ी सी भी दो देरी सभी के जान पर बन सकती थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner