Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : इस दिन खत्म होगा सावन, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा:

post

सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद ही खास माना गया। हिंदू धर्म के पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। बता दें कि यही वो महीना है जब मां पार्वती को भगवान शिव पति के रूप में मिले। सावन की शुरुआत पिछले महीने से हुई है जो कि अभी भी चल रही है। सावन का आखिरी दिन अब नजदीक है। ऐसे में जो लोग अब तक विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा नहीं कर पाए हैं वो लोग सावन के आखिरी भी ये काम कर सकते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
इस दिन खत्म होगा सावन

बीते महीने 11 जुलाई को ही सावन की शुरुआत हुई। अब तक तीन सावन सोमवार निकल चुके हैं। सावन का आखिरी सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा। इसी के साथ सावन का आखिरी दिन 9 अगस्त को है। सावन के आखिरी दिन ही शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी है और इसी रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। जो लोग सावन भर में भगवान शिव की आराधना नहीं कर पाए हैं तो वो लोग सावन के आखिरी दिन यानी कि श्रावण पूर्णिमा पर शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकते हैं।
सावन में ऐसे करें शिव पूजा

भगवान शिव को जल, शहद, दही, घी और दूध काफी प्रिय है। सावन में शिवलिंग पर इन चीजों को जरूर से चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर गंगाजल भी चढ़ाएं। इसी के साथ इस दौरान आप बेलपत्र के साथ-साथ धतूरा और सफेद फूल भी चढ़ा सकते हैं। सावन के दिनों में पीले रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा करना सही माना जाता है। शिवलिंग की पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इन दिनों आप महामृत्युजंय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। इस दौरान आप घर में कपूर भी जला सकते है। इससे घर पवित्र होता है और सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली चली जाती है। सावन के दिनों में शिव महापुराण पढ़ना भी शुभ माना जाता है। इसी के साथ सावन के महीने में अन्न दान करना भी अच्छा रहता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner