Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,August 06,2025

News (खबरीलाल न्यूज़) : टेस्ट कप्तानी में गिल ने गाड़ा झंडा, अब ODI की बारी! रोहित शर्मा कब तक बने रहेंगे?:

post

नई दिल्ली.  शुभमन गिल ने अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू में कमाल किया है। रोहित शर्मा के अचानक संन्यास के बाद उन्हें कमान सौंपी गई और अग्निपरीक्षा की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से हुई। ऐसा दौरा जो दुनिया के किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। गिल के बल्ले ने न सिर्फ आग उगला, सीरीज में सबसे ज्यादा रन ठोका बल्कि कप्तानी में भी रंग जमाया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद युवा टीम के साथ 5 टेस्ट की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। तो क्या गिल अब वनडे की कप्तानी को भी तैयार हैं? 38 वर्ष के रोहित शर्मा कब तब ODI कप्तान बने रहेंगे?

कप्तानी मिलने के बाद शुभमन गिल की बल्लेबाजी जैसे और भी ज्यादा निखर गई। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज में उन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए। यह किसी भी टेस्ट सीरीज में किसी भी भारतीय कप्तान के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, दुनिया की भी बात करें तो बतौर कप्तान किसी एक टेस्ट सीरीज में गिल से ज्यादा रन सिर्फ और सिर्फ महान डॉन ब्रेडमैन के नाम है जिन्होंने 1936-37 में एशेज में 810 रन बनाए थे।

पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने भविष्यवाणी की है कि शुभमन गिल को जल्द ही वनडे की भी कप्तानी सौंपी जाएगी। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘उन्हें जल्द ही वनडे की कप्तानी भी सौंपी जाएगी क्योंकि हमें नहीं पता कि रोहित शर्मा कब तक कप्तान बने रहेंगे। गिल उनसे जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। वह वॉइट बॉल क्रिकेट में रन बनाते हैं। उन्होंने टेस्ट में भी कप्तान के तौर पर बढ़िया प्रदर्शन किया है और आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।’

कैफ ने कहा, ‘जब आप एक युवा टीम के साथ जाते हैं तो आपको दोनों ही चीजें करनी पड़ती है- बैट के साथ स्कोर करना और कप्तान के तौर पर भी अच्छा करना। उनके लिए कुल मिलाकर बहुत ही शानदार दौरा। शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर इस सीरीज में दोनों हाथों से मौके को लपका। जब वह कप्तान बने तब बहुत सारे सवाल उठे थे। उनके टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए सवाल किए गए कि उन्हें कप्तान क्यों बनाया गया।’

गिल ने जिस तरह टेस्ट कप्तानी में पहली ही सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है, उससे रोहित शर्मा के वनडे फ्यूचर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हिटमैन टेस्ट और टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब उनका सारा फोकस वनडे पर है। हालांकि, बीसीसीआई ने उनके टेस्ट संन्यास के बाद साफ किया था कि वह 50 ओवर के फॉर्मेट में कप्तान बने रहेंगे। लेकिन सवाल वही है, आखिर कब तक? रोहित की नजर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है लेकिन तब वह 40 वर्ष के हो चुके होंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner