- आरोपियो द्वारा हत्या कर शव को फेंक दिया गया था खदान के बाजू खाली प्लाट स्थित दलदल में l
- आरोपियो से हत्या में प्रयुक्त चाकू किया गया बरामद ।
- पुलिस द्वारा प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व मे दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा था गया जेल ।
विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थी ललित राव पिता स्व० जगदीश राव उम्र 50 वर्ष सा०- भवानी नगर दुर्गा माता मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके दो लड़का व एक लड़की है। छोटा लडका सुनील राव रोजी मजदूरी का काम करता है जिसका मोहल्ले के राहूल यादव व ओम प्रकाश यादव से पुराना वाद विवाद था दिनांक 19.07.2025 को रात 09:30 बजे इसका लडका खदान तरफ खाली मैदान में गया था उसी समय ओम प्रकाश यादव तथा राहूल यादव इसके लड़के को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से दोनो भाई एक राय होकर राड व कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगे मारपीट से इसके लड़के के सिर, माथा, पेट व अन्य जगह में चोट आया था जिससे इसके बेटे का मौके पर मृत्यु हो गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध क्रमांक- 164/2025 धारा 103(2), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री डॉ० लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर श्री विरेन्द्र चतुर्वेदी, के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतू थाना खम्हारडीह को निर्देशित किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी राहुल यादव व ओम प्रकाश यादव का पता तलाश कर मिलने पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया आरोपी से पूछताछ करने पर बताये कि अपने अन्य साथियो शिव नारायण यादव उर्फ बडे, शिवा यादव उर्फ छोटे, तरूण यादव उर्फ नानचून एवं अरूण यादव उर्फ छोटू के साथ मिलकर मृतक सुनील राव की हत्या करना स्वीकार किये दोनो आरोपियो राहुल यादव व ओम प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपियो शिव नारायण यादव उर्फ बडे, शिवा यादव उर्फ छोटे, तरूण यादव उर्फ नानचून एवं अरूण यादव उर्फ छोटू की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतू वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार थाना प्रभारी खम्हारडीह रायपुर वासुदेव परगनिहा द्वारा सिविल पेट्रोलिंग एवं थाना पेट्रोलिंग स्टाफ के माध्यम से लगातार शहर एवं शहर के बाहर पता तलाश किया जा रहा था जो दिनांक 06. 08.2025 को फरार आरोपियो शिव नारायण यादव उर्फ बडे, शिवा यादव उर्फ छोटे, तरूण यादव उर्फ नानचून एवं अरूण यादव उर्फ छोटू को जिला दुर्ग मे मिलने पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिनसे पूछताछ करने पर सभी एक राय होकर घटना घटित करना स्वीकार किये। आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपियो का नाम पता-
(1)- शिव नारायण यादव उर्फ बडे पिता स्व० संतराम यादव उम्र 22 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
(2)- शिवा यादव उर्फ छोटे पिता स्व० संतराम यादव उम्र 21 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
(3)- तरूण यादव उर्फ नानचून पिता स्व० कमलेश यादव उम्र 20 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर ।
(4)- अरूण यादव उर्फ छोटू पिता स्व० कमलेश यादव उम्र 21 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर ।
कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हारडीह निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, प्र.आर. 353 देवेन्द्र ध्रुव, प्र.आर. 1684 सचिन पाण्डेय, आर. 2328 रूपलाल ध्रुवंशी, आर. 1494 देवानंद कुंजाम, आर. 2340 दिनेश कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Journalist खबरीलाल