Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) : राखी के पावन पर्व पर बहनों ने बांधी गुरु खुशवंत साहेब जी को राखी:

post

आरंग विधायक कार्यालय में राखी का आत्मीय उत्सव

बहनों ने दी गुरु खुशवंत साहेब जी को दीर्घायु की शुभकामनाएँ

गुरु खुशवंत साहेब जी बोले – राखी भाई-बहन के विश्वास का प्रतीक

आरंग/रायपुर . राखी के पावन पर्व पर आज क्षेत्र की बहनें रायपुर निवास कार्यालय  और आरंग के नेता जी चौक स्थित विधायक कार्यालय पहुँचीं और गुरु खुशवंत साहेब जी (कैबिनेट मंत्री दर्जा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छग शासन) को राखी बांधकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं जनसेवा में निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने बहनों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों को अपनी ओर से राखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब जी हमेशा बहनों और माताओं के सम्मान व अधिकार की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, इसी कारण उनके साथ यह आत्मीय रिश्ता वर्षों से बना हुआ है।
साथ ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय परिवार की बहनों ने भी कार्यालय में पहुँचकर गुरु खुशवंत साहेब जी को राखी बांधी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner