मुंगेली – रामगढ़ में बुधवार सुबह शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वृद्धाश्रम के सामने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय टहलने निकले स्थानीय लोगों ने सबसे पहले इस दिल दहला देने वाले दृश्य को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान दसरथ भास्कर के रूप में हुई है जो रामगढ़ के रहने वाला है और दाऊपारा में फल दुकान लगाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली वजह का पता चल सकेगा।
पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मृतक के वहां आने और घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। वहीं, इस घटना से स्थानीय लोग सदमे में हैं और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Journalist खबरीलाल