बारिश का मौसम किसे नहीं पसंद है? हल्की और तेज बारिश दोनों का ही अपना अलग मजा है। हालांकि कई बार इसी बारिश के चलते काम भी बढ़ जाता है। वास्तुशास्त्र में बारिश से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। घर की बालकनी में कौन से पौधे होने चाहिए? बारिश के वक्त मेन एंट्रेंस पर क्या करना चाहिए? बारिश के पानी का इस्तेमाल कैसा करना चाहिए? इन सारे सवालों के जवाब वास्तुशास्त्र में हैं। वहीं आपने भी गौर किया होगा कि बारिश की वजह से कई बार घरों की दीवारों और छतों पर पीपल का पेड़ उगने लगता है। इससे वास्तु पर क्या प्रभाव पड़ता है और इसे कैसे हटाना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
अशुभ होता है पीपल का पेड़
शास्त्रों में माना गया है कि पीपल में देवताओं का वास होता है। हालांकि घर कहीं बाहर हो तभी इसे शुभ माना जाता है। अगर ये घर की बालकनी के आसपास या फिर छत पर उग जाए तो ये शुभ नहीं होता है। अगर घर में ये उग जाता है तो इसे हटा देना चाहिए। घर में पीपल के पेड़ के होने से नकारात्मकता आती है। जिस घर में ये होता है, वहां के लोगों की जिंदगी में निरसता आ जाती है। साथ ही उस घर के सभी सदस्य ठीक से अपना काम नहीं कर पाते हैं और उन्हें जिंदगी के किसी भी पहलू में सफलता नहीं मिलती है। इस बात का ध्यान रखें कि पीपल के पेड़ को ऐसे ही उखाड़ देने से भी दोष लगते हैं। इसे हटाने के सही नियमों को भी समझ लेते हैं।
ऐसे हटाएं पीपल का पेड़
पीपल के पेड़ को उखाड़ कर नहीं फेंकना चाहिए। इसे हटाने का सही नियम है जिसका पालन हर किसी को करना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से पीपल के पेड़ को नहीं काटना चाहिए लेकिन अगर ऐसा करना हो तो इसके लिए रविवार का दिन ही चुनना चाहिए। वहीं अगर इसे दीवार या छत से हटाना है तो उसे सीधा जड़ सहित ही उखाड़ें। इसके बाद इसे बाहर कहीं फिर से लगा दें। पेड़ को उखाड़ने से पहले उसकी पूजा करना जरूरी है।

Journalist खबरीलाल