Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : इस दिन भूलकर भी ना खरीदें झाड़ू, घर में हो जाएगी दुर्भाग्य की एंट्री:

post

वास्तुशास्त्र में घर और घर से जुड़ी तमाम चीजों को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं। माना गया है कि सही दिशा में किसी चीज के ना होने से उसका हम पर गलत प्रभाव पड़ता है। घर के कमरों से लेकर उसके अंदर रखी सभी चीजों की एनर्जी हमसे जुड़ी होती है। कई लोग इसे मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। कई चीजें ऐसी हैं जिसे नियम के अनुसार ना करने पर वास्तु दोष भी लगता है और इससे जिंदगी में नकारात्मकता जगह बनाने लगती है। घर को साफ करने के काम आने वाले झाड़ू को रखने और इस्तेमाल करने को लेकर भी वास्तु नियम है। इसे खरीदने को लेकर भी कुछ नियम हैं, जिसे अगर फॉलो कर लिया जाए तो हमेशा के लिए दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

जब झाड़ू खराब होने लगता है तो लोग उसे तुरंत बदल देते हैं। ना समय देखते है और ना ही दिन। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को खरीदने से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं। अगर पुरानी झाड़ू को रिप्लेस करके घर में नया झाड़ू लाना है तो इसके लिए शनिवार से बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता है। शनिवार को नए झाड़ू के इस्तेमाल से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। वहीं महीने के कृष्ण पक्ष में इसे लेना और भी शुभ माना जाता है। वहीं मान्यता है कि शुक्ल पक्ष में झाड़ू लेने से ये घर में दुर्भाग्य लेकर आती है। ऐसे में शुक्ल पक्ष में गलती से भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। वहीं कृष्ण पक्ष और शनिवार के दिन खरीदी गई झाड़ू की एनर्जी ही अलग होती है।

अगर आपके घर में रखा हुआ झाड़ू पूरी तरह से खराब हो चुका है या टूट चुका है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें। झाड़ू को धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में झाड़ू का अपमान करने से बचना चाहिए। इसे हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए। इसे रखने के लिए हमेशा सही स्थान का ही चुनाव करना चाहिए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner